Amit shah: केंद्रीय गृहमंत्री ने कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन,कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Amit shah: केंद्रीय गृहमंत्री ने कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन,कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार यानी आज असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के साथ माता कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपने त्रिदिवसीय यात्रा पर अमित शाह शनिवार यानी बीते कल गुवाहाटी पहुंचे थे। गृहमंत्री मनन भवन गंगटोक में आयोजित होने वाले आयोजन सहकारी डेयरी सम्मेलन 2022 में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने त्रिदिवसीय यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर अफसरों के साथ एक बैठक करेंगे। साथ ही पूर्वोत्तर इलाके में नशीली पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के लिए अहम बिंदुओं पर बातचीत करेंगे। मीटिंग के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री के साथ-साथ पूर्वोत्तर के सभी प्रदेशों के सीएम और DGP भी उपस्थित  रहेंगे। अमित शाह मनन भवन गंगटोक में आयोजित होने वाले प्रोग्राम सहकारी डेयरी सम्मेलन 2022 में हिस्सा लेंगे।