केंद्र सरकार ने हेमंत विश्व शर्मा की सुरक्षा को किया मजबूत, दी गई Z+ सिक्योर्टी

केंद्र सरकार ने हेमंत विश्व शर्मा की सुरक्षा को किया मजबूत, दी गई Z+ सिक्योर्टी

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा की सिक्योर्टी को मजबूत किया गया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें अब CRPF की Z+ क्लास की सुरक्षा प्रदान की है। अभी तक शर्मा को उत्तर-पूर्वी इलाके में Z क्लास की सिक्योर्टी प्राप्त थी, लेकिन अब उन्हें पूरे भारत में Z+ क्लास की सुरक्षा दी जाएगी।

अफसरों ने बताया कि सीएम की सुरक्षा समीक्षा के पश्चात गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योर्टी बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके पश्चात CRPF को अखिल भारतीय आधार पर अपनी सुरक्षा को जेड-प्लस की हाई क्लास में अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया।