जमकर हुई आतिशबाजी ,दिल्ली में सामान्य से 10 गुना अधिक प्रदूषित हुई वायु, NCR का भी बुरा हाल

जमकर हुई आतिशबाजी ,दिल्ली में सामान्य से 10 गुना अधिक प्रदूषित हुई वायु, NCR का भी बुरा हाल

Delhi Pollution: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जान लेवा हवा लोगों का दम घोंट रही है। दीपावली के पर्व के अवसर पर बैन के बाद भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े।

इसके अतिरिक्त पराली जलने और मौसम की अन्य कारणों से दिल्ली—NCR में एयर पॉल्यूशन बढ़ गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक मंगलवार यानी आज तड़के दिल्ली के ITO में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 332 दर्ज किया गया है। दीपावली की मध्य रात 12 बजे दिल्ली का वायु गुणवक्ता सूचांक 323 तर्ज किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा का इससे भी बुरा हाल है, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 342 रिकॉर्ड किया गया। कई लोगों ने पटाखों के धुएं के चलते आंखों में जलन होने की परेशानी बताई।

राष्ट्रीय राजधानी में पॉल्यूशन को लेकर जिस बात का भय था वहीं हुआ। दिवाली के पर्व पर आतिशबाजी के साथ-साथ पराली जलने और मौसम की अन्य कारणों से दिल्ली से सटे इलाकों में एयर पॉल्यूशन बढ़ गया है। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के रियल टाइम डेटा के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी में सामान्य से 10 गुना अधिक प्रदूषित वायु हो गई है। दिल्ली और NCR में दीपावली की सुबह से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स  ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।