दीपावली के दिन बड़ोदरा में भड़का सांप्रदायिक हंगामा, पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला ,19 गिरफ्तार

दीपावली के दिन बड़ोदरा में भड़का सांप्रदायिक हंगामा, पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला ,19 गिरफ्तार
Gujarat Violence:सम्पूर्ण भारत में कल दीपावली के पावन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परंतु गुजरात के वडोदरा शहर में दीपावली की रात सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा। रात को अचान दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई है। दिवाली की रात वडोदरा शहर में सड़कों पर दहशतगर्दों का जमकर हंगामा देखने को मिला। पुलिस ने मंगलवार यानी आज प्रातः तक 19 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के पानीगेट क्षेत्र में सोमवार रात आमने-सामने आतिशबाजी व रॉकेट छोड़ने से हंगामा प्रारंभ हो गया । इसके पश्चात मामला बढ़ता ही  गया।

इससे पूर्व नवरात्र में भी गुजरात के दो शहरों में सांप्रदायिक दंगा हो गया था। खेड़ा में नवरात्रि आयोजन पर पत्थरबाजी की गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दूसरी ओर वडोदरा के सावली क्षेत्र में भी दो गुटों में झड़प हो गई । यहां भी जमकर लाठी डंडे चले  और कुछ गाड़ियों को क्षति पहुचाई गई। पुलिस ने दोनों गुटों से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
बवाल की जानकारी मिलते ही वडोदरा पुलिस और आला अफसर घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लाने का प्रयास किए। पुलिस ने हालत को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्रारंभ की। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के अफसरों पर पेट्रोल बम से वार  भी किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके पश्चात इलाके के सभी घरों में कॉम्बिंग की जा रही है। अफसरों के मुताबिक घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है।