Priyanka Chopra India Visit: अपनी क्यूट बेटी को लेकर पहली बार भारत आ रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

Priyanka Chopra India Visit: अपनी क्यूट बेटी को लेकर पहली बार भारत आ रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगभग 3 साल के बाद इंडिया  वापस आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ पहली बार इंडिया का दौरा कर रहीं हैं. प्रियंका घर लौटने को लेकर बेहद  उत्साहित हैं. उन्होंने अपना एक्साइटमेंट दिखाते हुए सोशल मीडिया पर चाहने वालों के लिए एक फोटो भी साझा की है. फोटो में उनके बोर्डिंग पास की झलक दिख रही है. बोर्डिंग पास की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, आखिरकार घर जा रही हूं, लगभग 3 साल के बाद. कोविड पैंडमिक के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह पहला इंडिया विजिट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पूर्व प्रियंका अप्रैल में घर लौटने वाली थीं.

अभिनेत्री ने एक ट्रैवल वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया था, ‘उनका माइंड हर रात छुट्टियों पर चला जाता है लेकिन वह इंडिया वापस जाने के लिए मर रही हैं. इंडिया के हर प्रदेश की अपनी लेखनी और बोली है, जिसका मिनिग अलग शब्द, कपड़े, पहनावा, खाना और छुट्टियां है. भारत में हर एक सीमा पार करना एक नए देश में जाने जैसा है. हर बार जब भी घर लौटती हूं. मैं निश्चित करती हूं कि कुछ वक्त छुट्टियों और घूमने के लिए निकाल सकूं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मालूम हो कि अभिनेत्री प्रियंका और वेस्टन पॉप सिंगर निक जोनस ने वर्ष  2018 के दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी. कपल ने इसी वर्ष 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को जन्म दिया है. कोविड पैंडमिक के दौरान एक्ट्रेस और निक जोनस लॉस एंजलिस के घर में रहते थे. कोरोना मामलों के घटने के  बाद प्रियंका ने काम-आदि के चलते अपने ट्रैवल्स वापस शुरू किए थे.