शाहरुख खान ने फैंस को दिया बर्थ डे का रिटर्न गिफ्ट ,”पठान” का टीज़र हुआ जारी

शाहरुख खान ने फैंस को दिया बर्थ डे का रिटर्न गिफ्ट ,”पठान” का टीज़र हुआ जारी

shahrukh khan birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपने चाहने वालों के लिए किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 57 वां जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपर हिट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। मेगा एक्टर जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उन्हीं में से एक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) भी शामिल हैं। वहीं अपने बर्थ डे के स्पेशल मौके पर शाहरुख ने अपने तमाम समर्थकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए अपनी इस बहुप्रतीक्षित  आगामी फिल्म ‘पठान’ के टीजर को जारी कर दिया है, जिसको देखने के बाद फिल्म के लिए चाहने वालों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म में किंग खान के अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abram)  भी दिखाने को मिलेंगे . 

रिलीज हुए टीजर एक्शन से लैस है। टीजर में बॉलीवुड किंग काफी डिफरेंट अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनके लुक्स लोगों को खूब लाइक किया जा रहा हैं। विशेष रूप से ये है कि फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का कैमियो भी नजर आने वाला है। वहीं फिल्म में एक्शन सीन्स के साथ-साथ थोड़ा रोमांस का क्रीम  भी नजर आएगा।

वहीं टीजर के जारी होने से शाहरुख खान के फैंस भी काफी एक्साइटमेंट नजर आ रहा हैं। रिलीज किए गए टीजर पर समर्थक भर-भर के अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अभिनेता के चाहने वाले लगातार उनके लिए ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ फिल्म के टीजर की जमकर प्रशंसा की हैं। फैंस टीजर में दिखाए जाने वाले एक्शन्स सीन्स को खूब सराह रहे हैं।