दिल्ली में कंट्रक्सन वर्क पर पाबंदी, केजरीवाल सरकार मजदूरों को देगी हर महीने 5000 रुपये

दिल्ली में कंट्रक्सन वर्क पर पाबंदी, केजरीवाल सरकार मजदूरों को देगी हर महीने 5000 रुपये

Arvind kejariwal: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु ना सिर्फ जानलेवा होती जा रही है, बल्कि अब पूरी तरह से राजधानी गैस चैंबर में परिवर्तित हो चुकी है। दीपावली त्योहार बाद से राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के इलाकों में निरंतर  पॉल्यूशन का लेवल इंक्रीज होता जा रहा है और दिल्ली वालों का दम घुटने लगा है। पिछले दिनों कंट्रक्सन वर्क पर भी पाबंदी लगा दी गई है। निर्माण कार्य बंद होने से हजारों वर्कर अचानक बेरोजगार हो गए हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार यानी आज एक बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने ऐसे निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए कहा है कि पॉल्यूशन के मद्देनजर पूरी दिल्ली में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। सीएम केजरीवाल ने इस संबंध में लेबर मिनिस्टर मनीष सिसोदिया को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम सिसोदिया से कहा कि कंट्रक्सन वर्क दोबारा शुरू होने तक इन मजदूरों को हर माह 5 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएं।

दिल्ली सरकार नेशनल कैपिटल में पॉल्यूशन से बचने और इसके उपाय के रूप में एक नई रणनीति के साथ सामने आई है। दिल्ली सरकार ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के आदेश के पश्चात ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 3 फेज के तहत निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है। अब दिल्ली सरकार ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है, साथ ही उन्होंने शेयर्ड ट्रांसपोर्ट यूज करने को कहा है।