UP News: उपचुनाव की तिथियों की घोषणा, मैनपुरी लोकसभा एवं रामपुर विधानसभा सीट पर 5 को मतदान

UP News: उपचुनाव की तिथियों की घोषणा, मैनपुरी लोकसभा एवं रामपुर विधानसभा सीट पर 5 को मतदान

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग डेट का ऐलान हो गया है। इन दोनों ही सीटों पर पांच दिसंबर को वोटिंग होनी है ।

इलेक्शन कमीशन ने पूरे चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के देहांत से  खाली हो गई थी जिस पर उपचुनाव कराया जाना है।

जबकि रामपुर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां की सदस्यता रद्द किए जाने के पश्चात खाली हुई है। इन दोनों ही सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग की जानी है।