Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल इलेक्शन के लिए भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, 8 लाख नौकरियों का किया वादा

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल इलेक्शन के लिए भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, 8 लाख नौकरियों का किया वादा

हिमाचल प्रदेश असेंबली इलेक्शन 2022 के लिए शनिवार यानी बीते कल कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार यानी 6 नवंबर को  अपना ‘घोषणापत्र’ जारी कर दिया है।

राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने जारी किया। इस दौरान निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी प्रेसिडेंट सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य दिग्गज नेतागण उपस्थित रहे। बीजेपी का घोषणापत्र जारी करने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने कहाकि, हमने जो कहा था वो तो पूरा किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। डेवलपमेंट  के एक नए दिशा को हमने स्थापित किया है। मजबूत इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, इस संकल्प पत्र 11 वादे हैं। ये वचन  समाज में समानता स्थापित करेंगे। ये वचन हमारे नौजवानों और अन्नदाताओं को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा  देंगे।

नड्डा ने आगे कहा कि, हम 8 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर बढ़ाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की आगामी 5 वर्ष में PMGSY के तहत सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जुड़ जाए। आगामी  10 वर्षों में धार्मिक स्थलों के निकट आधारभूत संरचना और यातायात के साधन को विकसित करने के लिए शक्ति योजना लागू होगी।