Shradha Murder Case: जांच में हुआ बड़ा खुलासा, कई लड़कियों के संपर्क में था श्रद्धा का हत्यारा आफताब

Shradha Murder Case: जांच में हुआ बड़ा खुलासा, कई लड़कियों के संपर्क में था श्रद्धा का हत्यारा आफताब

shradha murder case latest news: श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस इन्वेस्टिगेशन में जुटी है। दिल्ली पुलिस वृहस्पतिवार यानी आज आफताब को दिल्ली की साकेत अदालत में पेशी के लिए ले जाएगी। पुलिस न्यायालय से उसकी और कस्टडी की मांग करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,  श्रद्धा वाकर मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम अदालत में लगभग एक सफ्ताह की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

वहीं पुलिस हत्यारे आफताब का नार्को टेस्ट भी कराना चाहती है। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आफताब कई डेटिंग ऐप्स पर सक्रिय था और कई युवतियों से बातचीत करता था।

पुलिस को आफताब के कई और लड़कियों के संपर्क के बारे में जानकारी मिली है। श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी OLX पर सेल किया था। दिल्ली पुलिस को ये पक्का शक है कि आफताब श्रद्धा की हत्या के पश्चात कई और लड़कियों से बातचीत करता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो,  पुलिस को आफताब की श्रद्धा के अतिरिक्त  कई गर्लफ्रेंड्स की जानकारी मिली है। इतना ही नही इन्वेस्टिगेशन में पता चला है की वो बीते कुछ वक्त में ही कई सिम का प्रयोग कर चुका है। अधिकत्तर लड़कियां उसके संपर्क में डेटिंग एप के जरिए जुड़ी थीं।