केंद्रीय गृहमंत्री के गुजरात दंगे वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले – 2022 में आपने जो सबक सिखाया…

केंद्रीय गृहमंत्री के गुजरात दंगे वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले – 2022 में आपने जो सबक सिखाया…

gujrat election 2022: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के जुहापुरा में इलेक्शन कैंपेन के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. ओवैसी चीफ ने अमित शाह के उस बयान पर हमला बोला जिसमें अमित शाह ने कहा था कि राज्य में दंगाइयों को 2002 में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सबक सिखाया था, जिसके बाद दंगाइयों ने आज तक सिर उठाने की हिम्मत नहीं की। 

एआईएमआईएम प्रमुख ने रैली में भाषण देते हुए कहा. मैं केंद्रीय गृह मंत्री को बताना चाहता हूं, आपने 2002 में जो सबक सिखाया था, वह यह था कि बिलकिस बानो के बलात्कारियों को आप मुक्त कर देंगे, आप बिलकिस की 3 साल की बेटी अहसान के हत्यारों को मुक्त कर देंगे। जाफरी मारा जाएगा… कौन सा पाठ हम याद रखेंगे?”

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमित शाह कह रहे हैं कि उन्होंने सबक सिखाया। केंद्रीय मंत्री , आपने क्या सबक सिखाया कि राजधानी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई.