Hansika Motwani Wedding: जयपुर के लगभग 500 साल पुराने किले में शादी के बंधन में बंधेंगी हंसिका, प्री- वेडिंग फंक्शन हुए स्टार्ट

Hansika Motwani Wedding: जयपुर के लगभग 500 साल पुराने किले में शादी के बंधन में बंधेंगी हंसिका, प्री- वेडिंग फंक्शन हुए स्टार्ट

बॉलीवुड के सितारे शादियों के लिए राजस्थान को पहली पसंद के तौर पर सिलेक्ट  रहे हैं। जयपुर के मूंडोता किले में अभिनेत्री हंसिका मोटवानी 4 दिसम्बर को अपने व्यवसायी मंगेतर सोहेल कथूरिया संग परिणय बंधन में बंध जाएंगी। कपल की शादी की प्री-वेडिंग रिचुअल्स भी स्टार्ट हो गए हैं। अभिनेत्री के हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी भी लगाई गई है। मेहंदी के रस्म की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें हंसिका मोटवानी काफी प्रेट्री लग रही हैं।

मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस नारंगी रंग के कपड़े में दिखीं। इसके साथ उन्होंने ऑक्सिडाइज झुमके पहने हुए थे। कपल की वेडिंग जयपुर के लगभग 500 साल पुराने फोर्ट  में सिंधी रीति-रिवाज के तहत होने वाली है। वेडिंग के रिचुअल्स लास्ट वीक  मुंबई में माता की चौकी के साथ स्टार्ट हुए थे। हंसिका इस फंक्शन में रेड मिरर वर्क साड़ी में दिखीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का मांग टीका और इयररिंग्स भी  कैरी किया था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं।

 गौरतलब है कि,  इस रॉयल वेडिंग के लिए दोनों वर- कन्या और उनके परिवार जयपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट से वह कार से मुंडोता फोर्ट पहुंचे हैं। आज से वेडिंग के रिचुअल्स स्टार्ट हो गयी हैं। आज पहले दिन मेहंदी की रस्म हुई और रात को सिंगिंग कंप्टीशन होगा। इसके बाद कल 3 दिसंबर को हल्दी और डांस प्रोग्राम होगा। 4 दिसंबर को हंसिका सोहेल एक दूसरे के हो जाएंगे।