Mainpuri Bypoll: सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा आरोप,पुलिसकर्मी बीजेपी के पक्ष में करा रहे मतदान, सपाइयों को रोका जा रहा

Mainpuri Bypoll: सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा आरोप,पुलिसकर्मी बीजेपी के पक्ष में करा रहे मतदान, सपाइयों को रोका जा रहा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में अपने मत का इस्तेमाल किया। शिवपाल सिंह यादव और पूर्व एमपी धर्मेंद्र यादव ने भी वोट डाला। अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद प्रेस वार्ता भी की। मतदान करने के बाद एसपी चीफ अखिलेश यादव ने पुलिस –  प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है।

सपा चीफ ने कहा कि वोटिंग शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर कार्य कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें सुनने को मिल हैं। पुलिस लोगों को मतदान नहीं करने दे रही है।  अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भारतीय जनता पार्टी को समर्थन कर रहा है। रामपुर में वोटरों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है।

कई सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिली हैं। कई दिन से पुलिस पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। लोगों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रामपुर में अतिरिक्त पुलिस बल मांगनी पड़ी है। इलेक्शन कमीशन हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए राजी नहीं है।