आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपितों पर आरोप तय, चलेगा किसानों की हत्या का मुकदमा

आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपितों पर आरोप तय, चलेगा किसानों की हत्या का मुकदमा
UP News: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा के केस में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपितों पर किसानों की हत्या का मुकदमा  चलेगा। केस में 16 दिसंबर से केस का ट्रायल शुरू होगा।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध में किसानों के आंदोलन  के दौरान अक्टूबर, 2021 को भड़की इस हिंसा में आठ लोगों की मृत्यु  हुई थी। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, घटना में चार किसानों की एक एसयूवी से कुचल कर मृत्यु हो गई थी, जिसमें आशीष मिश्रा सवार थे।
हादसे के बाद गुस्से से भरे किसानों ने एसयूवी ड्राइवर और बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पीट-पीट कर जान ले ली थी। कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों और विपक्षी पार्टियों के आंदोलनों के बाद भड़की हिंसा में एक पत्रकार की भी मृत्यु हुई थी। हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारी केंद्र के उन तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें बाद में सरकार ने वापस ले लिया था।