Telangana Blast: तेलंगाना के निजामाबाद में बड़ा धमका, ब्लास्ट में एक शख्स जख्मी, जाने पुलिस ने क्या बताया

Telangana Blast: तेलंगाना के निजामाबाद में बड़ा धमका, ब्लास्ट में एक शख्स जख्मी, जाने पुलिस ने क्या बताया

 तेलंगाना के निजामाबाद में शनिवार यानी बीते कल एक धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया था। रविवार को पुलिस ने बताया कि केमिकल के डिब्बे को हिलाने के बाद ब्लास्ट हुआ था।

गौरतलब है कि तेलंगाना के निजामाबाद के बड़ा बाजार इलाके में बीते कल केमिकल के एक डिब्बे में धमाका होने से एक शख्स घायल हो गया था। धमाके की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची थी और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वन टाउन थाना के थानाध्यक्ष ने कहा, ‘हमें धमाके की सूचना मिली थी। घटना में जख्मी व्यक्ति ने बताया कि ब्लास्ट तब हुआ जब उसने केमिकल के डिब्बे को हिलाया। इसके बाद सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया और वह ठीक है।

धमाके के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अफसरों की एक टीम को मौके पर सबूत जुटाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।