आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा एमपी संदीप पाठक को दी अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव किया नियुक्त

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा एमपी सदीप पाठक को दी अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव किया नियक्त

Sandeep Pathak: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में गुजरात असेंबली इलेक्शन के नतीजों के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के योग्य होने के बाद मंगलवार यानी आज संदीप पाठक को पार्टी का नेशनल जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया है। पाठक पंजाब और गुजरात के इलेक्शन इंचार्ज की भी भूमिका निभा चुके हैं  । अरविंद केजरीवाल की पार्टी द्वारा पंजाब में प्रचंड विजय दर्ज करने के बाद वे आम आदमी पार्टी  की तरफ से राज्यसभा भेजे गए थे।

AAPने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा, “आम आदमी पार्टी ने डॉक्टर संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (राष्ट्रीय महासचिव संगठन) के रूप में नियुक्त किया है। वे पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।”

दिल्ली सीएम ने दी बधाई 

पाठक इंडियन इंस्ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली में ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मेंएसोसिएट प्रोफेसर हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल ने IIT प्रोफेसर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली सीएम ने एक ट्वीट में कहा, “मैं डॉ. संदीप पाठक को बधाई देता हूं और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश के कोने-कोने में आप का संगठन बनाना है।” यह ऐलान 18 दिसंबर को होने वाली AAP की नेशनल काउंसिल मीटिंगसे पहले की गई।