UP News: पीएसी बल के स्थापना दिवस में शामिल हुए सीएम योगी, जवानों को किया संबोधित

PAC Foundation Day

PAC Foundation Day: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पीएसी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर लखनऊ स्थित 35वीं पीएसी बटालियन कैंपस में आयोजित समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया. प्रोग्राम के दौरान पीएसी के जवानों ने हैरतअंगेज करतब और शौर्य प्रदर्शन करके सबको चकित कर दिया.

पीएसी बल का कार्य प्रशंसनीय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएसी ने अपनी बेहतरीन यात्रा पूरी की है. कानून व्यवस्था व पर्व त्योहारों जुलूसों, धार्मिक आयोजनों व अन्य मौकों राष्ट्रीय त्योहारों  पर, सामान्य चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव व राज्य में अति विशिष्ट जनों की यात्रा के दौरान पीएसी द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है.

सीएम ने कहा कि पीएसी बल अपने शौर्य और पराक्रम के लिए प्रसिद्ध है. न केवल उत्तर प्रदेश के भीतर बल्कि देश के अनेक प्रदेशों में पीएसी बल कार्य कर रहा है. उत्तर प्रदेश पीएसी बल को इंटरनल सिक्योरिटी एवं विभिन्न चुनौतियों का सामना करने का जब भी मौका मिला, उसने अपना सर्वोत्तम करने की कोशिश की है. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि किसी भी बल की पहचान उसके शौर्य और पराक्रम से होती है. यूपी  पीएसी बल के साथ ये जुड़ चुके हैं.