Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने तैयार की 500 पन्नों की चार्जशीट

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने तैयार की 500 पन्नों की चार्जशीट

अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) मर्डर केस की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) ने 500 पन्नों की चार्जशीट (Chargesheat) तैयार की है। मालूम हो कि इसे सोमवार यानी 19 दिसंबर को  कोटद्वार की एक कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अंकिता भंडारी के करीबी दोस्त पुष्प दीप के अतिरिक्त  रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों के बयान नोट किए गए हैं। कथित तौर पर इन स्टेटमेंट में सामने आया है कि VIP गेस्ट के लिए विशेष सुविधा देने का दबाव बनाया जा रहा था।

अफसरों ने बताया कि पूर्व कर्मचारी ने कुछ दिनों तक काम करने के बाद रिजॉर्ट छोड़ दिया था। पुलिस ने उसका स्टेटमेंट नोट किया है। ADGP (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेसन ने बताया कि चार्जशीट में लगभग 100 गवाहों के बयान और तकरीबन 30 दस्तावेजी सबूत शामिल हैं।