UP News: कोहरे ने मचाया कहर, एक साथ 12 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, एक की मौत

UP News: कोहरे ने मचाया कहर, एक साथ 12 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, एक की मौत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West UP) सहित उत्तर भारत (North India) में कोहरे की चादर छाने लगी है। सोमवार यानी आज पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं हापुड़ जनपद  में घने कोहरे के चलते दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 10-15 यात्री घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार काफी देर बाद यहां यातायात सामान्य हो गया।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, सोमवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर सहित  आसपास के जनपदों में घना कोहरा देखा गया। हापुर के हाईवे नंबर नौ पर सुबह तड़के कोहरे के चलते एक के बाद एक 12 कार आपस में टकरा गईं। वहीं गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरे की घनी परत छाने के चलते दृश्यता काफी कम हो गई।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद में आज सुबह कोहरा/धुंध और बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। मिनिमम टेंपरेचर 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अतिरिक्त मुरादाबाद में भी सुबह कोहरे की चादर छाई रही। यहां का न्यूनतम टेंपरेचर 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।