Urfi Javed: हॉट मॉडल उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को किया अरेस्ट

Urfi Javed: हॉट मॉडल उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने संदिग्ध को किया अरेस्ट

बिग बॉस से प्रसिद्ध हॉट मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) को आए दिन अपने अजीबो-गरीब आउटफिट के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एक बार तो ऐसा भी हुआ है जब उन्हें मौत के घाट उतारने और दुष्कर्म की धमकियां भी दी गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने खुद पुलिस और मीडिया को दी थी।

वहीं अब मुंबई पुलिस ने धमकी देने के अपराध में एक अभियुक्त को अरेस्ट किया है। संदिग्ध की सिनाख्त नवीन गिरी के तौर पर हुई है। इसे पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से अरेस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

मुंबई पुलिस ने इस व्यक्ति को IPC की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना), 509, 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ IT अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद गोरेगांव पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। नवीन ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर जान से मारने और रेप की धमकी दी थी.