सिक्किम हादसे में शहीद हुये यूपी के सैनिकों के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देगी सरकार

सिक्किम हादसे में शहीद हुये यूपी के सैनिकों के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देगी सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम सड़क हादसे का शिकार हुए प्रदेश के जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले सेना के जवान लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव के निवासी श्याम सिंह यादव, जिला एटा के रहने वाले सेना के जवान भूपेंद्र सिंह और जिला ललितपुर के निवासी चरन सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

सीएम योगी ने राज्य के शहीद जवानों के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने इन जान गवाने वाले जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा इनके नाम पर सड़क का नामांकरण करने का भी  ऐलान किया है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि दुखः की इस बेला प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के शहीद जवानों के अंतिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्री शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।