janardhan reddy new party: पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने बनाई अपनी राजनीतिक पार्टी, भाजपा से नाराज चल रहे थे

पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने बनाई अपनी पार्टी, भाजपा से नाराज चल रहे थे

janardhan reddy new party: भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी व्यक्त करने वाले पूर्व मंत्री गली जनार्दन रेड्डी (G. Janardhana Reddy) ने अब नए दल का ऐलान कर दिया है. जनार्दन रेड्डी ने रविवार (25 दिसंबर) को बेंगलुरु शहर में अपने घर ‘पारिजाथा’ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पॉलिटिक्स में अपनी ‘दूसरी पारी’ नई पार्टी ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ के साथ शुरुआत करेंगे.

जनार्दन रेड्डी ने मीडिया से कहा, “कर्नाटक की प्रगति मेरा असल लक्ष्य है. रास्ते में भले कितनी बाधाएं क्यों ना आ जाए मेरा लक्ष्य आगे बढ़ने का है. उन्होंने आगे कहा कि, मैं एक ऐसी पार्टी बनाऊंगा जो राज्य के हर कोने तक पहुंचेगी.’ जनार्दन ने भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक के लोगों का दिल जीत लेगी.

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि, मै जल्द ही उन निर्वाचन क्षेत्रोें के बारे में जानकारी साझा करूंगा जहाँ से हमारी पार्टी इलेक्शन लड़ेगी। पार्टी के घोषणा पत्र की भी शीघ्र ऐलान किया जाएगा।