World News: अमेरिका में आपातकाल की स्थिति का ऐलान, भीषण बर्फीले तूफ़ान को देखते हुए लिया गया फ़ैसला

World News: अमेरिका में आपातकाल की स्थिति का ऐलान, भीषण बर्फीले तूफ़ान को देखते हुए लिया गया फ़ैसला

अमेरिका में भीषण बर्फीले बम चक्रवात के चलते देश के कई भाग भीषण ठंड की गिर्फ़त में आ गए हैं। जिस वजह से कम से कम 60 लोगों ने दम तोड़ दिया है। ऐसी संभावना है कि तूफान से अभी और लोगों की मौत हो सकती है। तूफान के चलते अभी तक भीषण नुकसान हो चुका है। टेम्परेचर तेजी से घट रहा है। साथ ही तेज गति से ठंडी हवाएं चल रही हैं। स्थिति के अभी और बिगड़ने की आशंका जताई गई है। ठंड की चपेट में आए जगहों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें हर तरफ बर्फ की मोटी चादर छाई दिखाई दे रही है। 

आपातकाल की स्थिति का हुआ ऐलान

अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने भीषण बर्फीले तूफान के चलते  आपतकालीन स्थिति की घोषणा कर दी है। ह्वाइट हाउस से जारी बयान में प्रेसीडेंट ने कहा कि आपात स्थिति के मद्देनजर न्‍यूयॉर्क प्रांत को समस्‍त संघीय सहायता उपलब्‍ध कराई जाये।

 

 

 

वेस्ट न्यूयॉर्क में लोगों को भारी बर्फ़बारी का सामना करना पड़ रहा है और इस हालात के चलते उड़ानें स्थगित करनी पड़ रही हैं और सड़कें भी बर्फ़ से जाम हो गई हैं। बर्फीले तूफान के चलते हजारों घरों और व्यवसायों की बिजली गायब है।

देश की तकरीबन 60 फीसदी जनसंख्या को ठंड के मौसम जुड़ी किसी न किसी परामर्श या चेतावनी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल वेदर सर्विस ने रविवार को कहा कि अमेरिका के ईस्ट एरिया का आधा भाग ठंडी हवाओं की चपेट में है। तूफान से जुड़ी हवाएं और बर्फ़बारी ने बफेलो के लिए भी स्थिति मुश्किल कर दी है।