पीएम मोदी की माँ के निधन पर पाकिस्तानी पीएम ने जाताया दुखः, बोले – इससे बड़ा कोई और दुखः नहीं

पीएम मोदी की माँ के निधन पर पाकिस्तानी पीएम ने जाताया दुखः, बोले – इससे बड़ा कोई और दुखः नहीं

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के देहांत पर दुखः जाहिर किया है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि अपनी मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी की माँ  100 वर्ष की आयु में शुक्रवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में आखिरी सांस ली। हीराबेन के निधन पर पूरे विश्व से शोक का तांता लगना शुरू हो गया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पाकिस्तानी पीएम ने लिखा, “अपनी मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां के निधन पर मेरी संवेदनाएं।

हीराबेन के निधन पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी शोक जाहिर किया है। किशिदा ने लिखा कि प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी मैं आपकी प्यारी मां के देहांत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।