Keshari Nath Tripathi: वरिष्ठ भाजपा नेता केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Keshari Nath Tripathi: वरिष्ठ भाजपा नेता केशरीनाथ त्रिपाठी का 88 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का आज तड़के निधन हो गया. बताया जा रहा है कि आज रविवार की सुबह लगभग 5 बजे केसरी नाथ त्रिपाठी ने अपने प्रयागराज स्थित आवास पर आखिरी सांस ली. उनकी उम्र लगभग 88 साल थी.

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस से संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था. जहां उनकी तबियत में सुधार होने पर अस्पताल से घर ले आया गया था.

वहीं केसरीनाथ त्रिपाठी के स्वास्थ्य को देखते हुए आज ही उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में दाखिल कराया जाना था. मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. पंडित त्रिपाठी के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. वहीं यूपी में बीजेपी ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि 

सीएम योगी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा कि, “वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति”

पीएम मोदी ने जताया दुःख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा, श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।