Uttarakhand: जोशीमठ में आफत की बारिश, सेना के साथ सीएम धामी की बैठक

Uttarakhand: जोशीमठ में आफत की  बारिश, सेना के साथ सीएम धामी की बैठक

चमोली जिले के जोशीमठ में स्थिति भयावह होती जा रही हैं। प्राकृतिक संकट के  बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने प्रभावित लोगों से बात की।

वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ सहित पूरे प्रदेश की रक्षा और संकट समाधान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने नरसिंह मंदिर में जाकर मत्था टेका। जोशीमठ, कर्णप्रयाग और टिहरी के ताजा हालातों को जानने के लिए देखें

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय ने बताया कि जोशीमठ आर्मी बेस कैंप की 25-28 इमारतों (सेना की) में दरारें आ गई हैं। जवानों को दूसरे स्थानों पर अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें स्थायी रूप से औली में भेजा जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ लैंडस्लाइड के मुद्दे पर चमोली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आज (गुरुवार) मैंने नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। मैंने भगवान से राज्य की रक्षा करने और इस संकट को हल करने की प्रार्थना की। जैसा कि हमने पहले ही कहा कि सरकार संकटग्रस्त लोगों के लिए सर्वोत्तम संभव राहत पैकेज तैयार करेगी, क्योंकि यह एक प्राकृतिक आपदा है।