ICC ने की वनडे टीम की घोषणा, बाबर आजम को मिली कप्तानी, दो भारतीयों को भी मिली जगह

ICC ने की वनडे टीम की घोषणा, बाबर आजम को मिली कप्तानी, दो भारतीय को भी मिली जगह

CC Awards 2022: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बेस्ट मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर का ऐलान  कर दिया है। इस टीम का कैप्टन पाकिस्तान के बैट्समैन बाबर आजम को बनाया गया है। वहीं टीम में दो इंडियन प्लेयर्स को भी जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर-मोहम्मद सिराज को मिली एंट्री 

ICC की घोषित एकदिवसीय टीम में इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष इन दोनों खिलाड़ियों का एकदिवसीय में शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा कप्तानी की जिम्मेदारी बाबर आजम को थमाई गई है। बाबर आजम ने 2022 में पाकिस्तानी टीम के लिए बेहतरीन कप्तानी की थी। अहम बात यह है कि ICC की इस वनडे टीम में किसी भी देश के दो से अधिक खिलाड़ी शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि ICC टीम ऑफ द ईयर में उन खिलाड़ियों को ही मौका मिलता है, जो पूरे साल में वनडे क्रिकेट में अपनी बॉलिंग, बैटिंग या फिर हरफनमौला प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हैं, ऐसे ही खिलाड़ियों को ICC की टीम में जगह दी जाती है।