Priyanka Chopra Daughter Pics: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे से उठाया पर्दा, फैंस बोले- पापा की टू कॉपी

Priyanka Chopra Daughter Pics: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे से उठाया पर्दा, फैंस बोले- पापा की टू कॉपी

फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुए एक समारोह में शामिल हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का चेहरा सबके सामने दिखा दिया। आयोजन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मालती काफी प्यारी लग रही और उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स वियर किया हुआ हैं।

फैंस ने जब मालती की ये तस्वीर देखी तो वह खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही फैंस को मालती की क्यूटनेस बहुत ही पसंद आ रही है और इसको लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा 30 जनवरी को अपने पति और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस और उनके सिब्लिंग्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में शामिल हुईं। इस आयोजन में पहली बार फैंस को मालती की झलक देखने को मिली है।

साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रियंका स्टेज पर मौजूद निक जोनस के सामने मालती को गोद में उठाए हुए दिख रही हैं। इसलिए इस वीडियो में मालती का क्यूट फेस साफ दिख रहा है।