Lost Trailer Release: लॉस्ट फिल्म का ट्रेलर आउट, प्यार, धोखा और इस चीज में उझलीं दिखीं यामी गौतम

Lost Trailer Release: लॉस्ट फिल्म का ट्रेलर आउट, प्यार, धोखा और इस चीज में उझलीं दिखीं यामी गौतम

Lost Trailer Release:  बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘लॉस्ट’ का ट्रेलर फाइनली जारी हो गया है। इस फिल्म में यामी गौतम प्यार, धोखे और पॉलिटिक्स के बीच उलझती हुई नजर आ रहीं है और उनका रोल भी बहुत ही डिफरेंट होगा। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं और फिल्म में वह मुख्य भूमिका में हैं।

जी5 पर जारी होने वाली यामी स्टारर लॉस्ट का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अभिनेत्री अपना किरदार निभाते हुए प्यार, धोखे और पॉलिटिक्स में उलझी हैं।

मूवी लॉस्ट में अभिनेत्री एक पत्रकार का रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की स्टोरी भारत में मिसिंग लोगों की असल कहानी से प्रेरित है। गौरतलब है कि फिल्म में एक खोए हुए लड़के की स्टोरी को दिखाया गया है, जो अपनी मौत की पीछे कई राज छोड़ जाता है। इन्हीं राज का खुलासा करते हुए यामी फिल्म में अपनी भूमिका  निभाएंगी। साथ ही फिल्म में अभिनेत्री अपने दुश्मनी भी बढ़ाएंगी, क्योंकि जब वह सच को सामने लाने की कोशिश करती हैं, तो लोग उन्हें मार देना चाहते हैं।