Turkey Syria Earthquake: तुर्की में आए भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने बढ़ाया मदद का हाथ, बोले – 140 करोड़ भारतीय तुर्की के साथ

Turkey Syria Earthquake: तुर्की में आए भूकंप को लेकर पीएम मोदी ने बढ़ाया मदद का हाथ, बोले – 140 करोड़ भारतीय तुर्की के साथ

Turkey Syria Earthquake: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भीषण भूकंप से जूझ रहे तुर्की को सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समय तुर्की में आए विध्वंसकारी भूकंप पर हम सभी की नजरें हैं। बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु और भारी क्षति की खबरें सामने आईं हैं। भारत के सवा सौ करोड़ लोगों की संवेदनाएं भूकंप की चपेट में आने वाले लोगों के साथ हैं। हम भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

पीएम मोदी ने सोमवार यानी आज कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह  2023 कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की को सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को हम सब देख रहे हैं। कई लोगों के मरने और नुकसान की खबरें आ रही हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 140 करोड़ की हमदर्दी है। भारत के लोग सभी भूकंप प्रभावित लोगों के साथ हैं।”

अनादोलु एजेंसी ने डिजास्टर मैनेजमेंट अफसरों का हवाला देते हुए बताया कि तुर्की के गाजियांटेप प्रांत में नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में आए विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में भयंकर तबाही का मंजर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मुल्कों में भूकंप से अब तक लगभग 550 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कहा जा रहा है कि भारी तादाद में इमारतों को भी क्षति हुई है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है।