Chhawla Case: सुप्रीम कोर्ट में छावला रेप पर पुनर्विचार याचिका दायर, तीन जजों की पीठ गठित

Chhawla Case:सुप्रीम कोर्ट में छावला रेप की पुनर्विचार याचिका दायर, तीन जजों की पीठ  हुई गठित
दिल्ली पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय में छावला दुष्कर्म मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। इस आवेदन में दिल्ली पुलिस ने छावला रेप केस के तीनों आरोपियों को रिहा किए जाने का विरोध किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केस में फिर से सुनवाई पर विचार करने की मांग की है।
गौरतलब है कि साल 2012 में दिल्ली के छावला इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस केस में दिल्ली की एक कोर्ट द्वारा मौत की सजा पाने वाले तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया। इसी फैसले को चुनौती देने वाली एक अर्जी शीर्ष अदालत में दायर की गई है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत के सामने इस केस का जिक्र किया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च न्यायालय से पुनर्विचार याचिका पर तत्काल सुनवाई करने और मामले की खुली अदालत की सुनवाई पर विचार करने की मांग की है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ का कहना है कि वह याचिका पर विचार करेंगे और अपनी अध्यक्षता में तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन करेंगे।