आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, तेल टैंकर में सफाई के लिए उतरे 7 मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, तेल टैंकर में सफाई के लिए उतरे 7 मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जनपद में बड़ी दुर्घटना की खबर सामने निकलकर आ रही है। ऑयल फैक्ट्री के टैंकरों की सफाई के दौरान सात मजदूरों की मृत्यु हो गई है। मौत की वजह मजदूरों का दम घुटना बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है।

पुलिस ने बताया कि रागमपेट गांव के निकट खाने के तेल की फैक्ट्री है। ये हादसा वृहस्पतिवार यानी आज सुबह लगभग सात बजे हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के रहने वाले थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना के बारे में बताया है। उसने कहा कि पहले एक मजदूर टैंक में घुसा, जब वो बाहर नहीं आया तो उसके पीछे बाकी मजदूर भी टैंकर में घुसे।

मजदूरों की मौत के बाद उनके परिजनों को रो – रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार के लोगों ने फैक्ट्री मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम नहीं किए थे। फिलहाल पुलिस केस की जांच में जुट गई है।