राष्ट्रपति मुर्मू ने 13 प्रदेशों के गवर्नर और एलजी में किया फेरबदल, जानें कौन-कहां भेजा गया

राष्ट्रपति मुर्मू ने 13 प्रदेशों के गवर्नर और एलजी में किया फेरबदल, जानें कौन-कहां भेजा गया

droupadi murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार यानी आज बड़ा बदलाव करते हुए 13 प्रदेशों के गवर्नर व उपराज्यपाल में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल बनाया है। इसके अतिरिक्त लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। उनके स्थान पर अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया गया है।

वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, जस्टिस  (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के गवर्नर बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त मणिपुर के गवर्नर ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के गवर्नर फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।