पुणे Google Office में बम रखने की सूचना, हैदराबाद से एक शख्स हुआ अरेस्ट

पुणे Google Office में बम रखने की सूचना, हैदराबाद से एक शख्स हुआ अरेस्ट

 Google Office pune: पुणे स्थित गूगल ऑफिस में बम रखे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने अरेस्ट भी किया है। आरोपी को हैदराबाद से पकड़ा गया है .

सूत्रों के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने मुंबई के बीकेसी ऑफिस को पुणे गूगल ऑफिस में बम रखने की धमकी जानकारी दी थी। कॉलर ने बताया कि उसका नाम पनायम शिवानंद है और वह हैदराबाद का निवासी  है।

मुंबई की मानें तो, सूचना के बाद इनक्वायरी की गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, गूगल के मुंबई ऑफिस को सोमवार को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें कहा गया कि गूगल के पुणे दफ्तर में बम रखा गया है। हैदराबाद में एक शख्स को हिरासत में लिया  गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस जांच में जुटी है।