MV Suchindra Kumar: लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए सेना के नए उप प्रमुख

MV Suchindra Kumar: लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए सेना के नए उप प्रमुख
भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को नए सेना उप प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। मौजूदा प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना कमांडर के तौर पर  दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में स्थानांतरित कर दिया गया है।
सेना उप प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने सेना के उप प्रमुख (रणनीति) के रूप में कार्य किया है। वे जम्मू और कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर समेत विभिन्न अहम कार्यों शामिल रहे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू अब तक वाइस चीफ ऑफ आर्मी का पद संभाल रहे थे, उन्हें दक्षिण पश्चिमी सेना कमान में ट्रांसफर कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर की जगह लेंगे, जो 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू के पास वाइस चीफ ऑफ आर्मी के रूप में मात्र 10 महीने का कार्यकाल था और नए दफ्तर में आठ महीने और होंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के पदोन्नति पर अपने नए दफ्तर में स्थानांतरित होने के बाद उन्होंने 1 मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और लखनऊ में आगामी केंद्रीय सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। सुब्रमणि इन्फैंट्री अफसर हैं।