सचिन तेंदुलकर के 50 वें बर्थडे पर उनको खास तोहफा, इस स्टेडियम में लगाई जायेगी उनकी प्रतिमा

सचिन तेंदुलकर के 50 वें बर्थडे पर उनको खास तोहफा,इस स्टेडियम में लगाई जायेगी  उनकी प्रतिमा
Sachin Tendulkar Statue: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 50वें बर्थडे पर खास गिफ्ट मिलने वाला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनकी प्रतिमा लगाई जायेगी। सचिन के रिटायरमेंट के 10 साल बाद उन्हें यह खास तोहफा मिल रहा है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर का अंतिम मुकाबला इसी ग्राउंड पर खेला था और यहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को उनके 50वें बर्थडे या इसी साल होने वाले वनडे वर्ड कप के दौरान हो सकता है।
सचिन का मूर्ति कहां लगाई जायेगी यह खुद मास्टर ब्लास्टर ने ही तय किया है। इसके लिए वह पत्नी अंजली के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले भी स्टेडियम में मौजूद थे।
मास्टर ब्लास्टर ने अपनी प्रतिमा को लेकर कहा कि यह उनके लिए सुखद तोहफा है। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह खुद मूर्ति की बात सुनकर हैरान हैं। सचिन ने बताया कि इसी मैदान पर उनका करियर स्टार्ट हुआ और कई कभी न भूलने यादगार लम्हें भी उन्हें मिले ।

 उनके करियर का सबसे सुखद क्षण साल 2011 में आया, जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में जीत हासिल की। सचिन ने यह भी बताया कि उनके कोच रमाकांत आचरेकर ने इसी ग्राउंड पर क्रिकेट के प्रति उनके अंदर अलग रुचि जगाई थी और वह इस खेल में अपना करियर बनाने के लिए तन मन से लग गए थे। इसी वजह से यह स्टेडियम उनके लिए अहम है और यहां पर मूर्ति लगना बड़ी बात है।