इस महिला क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की इंगेजमेंट, कभी विराट कोहली को किया था प्रपोज

Cricketer Danielle Wyatt

Cricketer Danielle Wyatt: इंग्लैंड की वूमेन क्रिकेटर डेनियल वायट अपनी इंगेजमेंट की वजह से खबरों में बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद उनके साथ अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। गर्लफ्रेंड से ही इंगेजमेंट करने की वजह से वह सुर्खियों में हैं, खास बात यह है कि एक बार डेनियल वायट ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी प्रपोज किया था।

महिला क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई

डेनियल व्याट ने अपनी महिला प्रेमिका जॉर्जी हॉज के साथ इंगेजमेंट की हैं, बताया जा रहा है कि वह महिला फुटबॉल टीम की मैनेजर हैं, यानि दोनों खेल से ही नाता रखती हैं। 31 वर्ष की डेनियल व्याट अब अपनी गर्लफ्रेंड से जल्द ही शादी भी कर सकती है। उन्होंने इंगेजमेंट के बाद अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिससे बाद से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Megan Schutt & Jess Holyoake

अहम बात यह है कि एक बार डेनियल व्याट ने विराट कोहली को भी शादी का प्रस्ताव दे चुकी हैं, उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि ‘कोहली मैरी मी’ हालांकि बाद में डेनियल ने इसे मजाक बताया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई करके सबको हैरान कर दिया है। डेनियल व्याट ने वृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी सबको दी।

cricketer danielle wyatt proposed virat kohli