Saturday, April 19, 2025

दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने माणिक साहा

त्रिपुरा में माणिक साहा की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद् ने  पद और गोपनीयता की शपथ ली। माणिक साहा लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। रतन लाल नाथ, प्रणजीत सिंघा रॉय, सांतना चकमा, टिंकू रॉय, बिकास देबबर्मा, सुधांशु दास और सुक्ला चरण नोआतिया ने त्रिपुरा में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

तीन दशकों में यह पहली बार है कि त्रिपुरा में किसी गैर वाम सरकार ने सत्ता में वापसी की है। बीजेपी की त्रिपुरा इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाली वाम पार्टियां ने त्रिपुरा में दूसरी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles