होली पर जापानी युवती से भीड़ ने की ‘अश्लील हरकत’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Girl Harassed in Delhi
Girl Harassed in Delhi: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में होली पर कुछ हुड़दंगियों ने जापानी युवती से अश्लील हरकत की है। भीड़ में हुड़दंगियों ने विदेशी युवती के साथ होली खेलने के बहाने गंदी हरकत की। इस घटना के बाद इंटरनेट पर इसका वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इंटरनेट पर वीडियो आने के बाद जापानी एंबेंसी को इस बारे में पत्र लिखा गया है। युवती का पता चलते ही आरोपियों के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जापानी युवती इंडिया होली खेलने आई थी। प्रकरण के बाद सामाजिक कार्यकर्ता इस घटना की आलोचना कर रहे हैं और वीडियो में दिख रहे लडकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में कुछ लडके होली खेलते हुए युवती से अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं।