दोस्तों के साथ अंकल ने किया गजब का नागिन डांस, Video Viral

Uncle Performs Nagin Dance With Friends

Uncle Performs Nagin Dance With Friends: आपने ये कहावत तो जरूर ही सुनी होगी, हर इंसान के अंदर एक बच्चा होता है, जो बढ़ती उम्र में ज़िम्मेदारियों के बोझ और समय की कमी के चलते शांत हो जाता है, लेकिन जब मौका मिलता है, तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है.

इसका क्रम में इंटरनेट पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ अंकलों को नागिन बीन पर बड़े ही मजेदार तरीके से नागिन डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपने सारे गम भूलकर मुस्कुरा देंगे.

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में बूढ़ों की पार्टी में जबरजस्त डांस देखने को मिल रहा है. मित्रों के साथ पार्टी का आनंद लेते और जबरजस्त डांस करते इन बुजुर्गों को देखकर आप भी आनंदित हो जायेंगे.

वीडियो में बुजुर्गों का समूह इंटरनेट पर आग लगा रहा है. वीडियो में बीन की धुन बज रही है, जिस पर एक अंकल हुबहू नागिन की तरह लहरा-लहराकर नाचते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके दोस्त उन्हें चारों ओर से घेर कर बीन बजाने की एक्टिंग कर रहे हैं. इस आयु में कम ही लोग इतनी ज़िंदादिली से अपना जीवन जीते हैं. वीडियो वाकई दिल जितने वाला है, जो यूजर्स के दिलों को छू रहा है.