मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे AAP नेता

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे AAP नेता

शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसका मतलब यह कि सिसोदिया को अभी जेल में ही रहना होगा। मालूम हो कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। शराब घोटाले के साथ-साथ उनपर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की भी जांच चल रही है।

26 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो लगातार जेल में ही है। दूसरी ओर दिल्ली की एक अदालत ने इसी मामले के एक अन्य अभियुक्त समीर महेंद्रू की जमानत अवधि बढ़ा दी है।

शराब घोटाले में निचली अदालत से राहत नहीं मिलता देख अब दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम हाईकोर्ट का रुख करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सिसोदिया हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आए। जिसके बाद उन्होंने निचली अदालत का रुख का किया था।

बता दे कि एक सप्ताह पहले इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। विगत सप्ताह केद्रीय जांच ब्यूरो ने शराब घोटाले मामले का विवरण और गवाहों के बयान अदालत के सामने पेश किए थे। सीबीआई ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।