Saturday, October 5, 2024

औरत के शरीर को सुंदर रखता है गधे के दूध से बना साबुन: मेनका गांधी

सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनिका गांधी ने अपने एक अजीबो गरीब बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। मेनिका गांधी ने एक चौपाल को संबोधित करते हुए बोली कि गधे के दूध से बना साबुन औरत के शरीर को सुंदर बनाता है। एक बहुत मशहूर विदेशी रानी होती थी, ‘क्लियोपैट्रा’ वो गधे के दूध में नहाती थी।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में गधे के दूध का साबुन 500 रुपए में बिकता है। क्यों नहीं हम लोग बकरे के दूध का साबुन बनाएं और साथ में गधे के दूध का साबुन बनाएं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर के बल्दीराय में एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। वहां पर ही सांसद मेनिका गांधी ने इस तरह का बयान दिया है। मेनका गांधी वहां पर मौजूद लोगों से कहती हैं कि लद्दाख में एक समूह है। उन्होंने देखा गधे बहुत कम हो रहे हैं। इसके बाद वह वहां पर मौजूद लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि बताओं कितने दिन हो गए आप लोगों को गधे देखे हुए। कम हो गए हैं या खत्म हो गए हैं। धोबी का काम भी खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि लद्दाख में एक समूह ने गधों से दूध निकालना शुरू किया और गधे के दूध से साबुन बनाया। मेनका गांधी ने किसी विशेषज्ञ की तरह कहा, गधे के दूध का साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है।
मेनका गांधी ने कहा कि पेड़ खत्म हो रहे हैं। इससे लकड़ी महंगी होती जा रही है। आदमी मरने के बाद भी परिवार वालों को कंगाल कर देता है। इससे अच्छा है कि हम गोबर के लंबे कंडे बनाए, उसमें सामग्री खुशबूदार लगा दें। हम तो चाहते हैं एक कानून बने जिससे लोग अंतिम संस्कार गोबर के कंडे से करें। इसमें 1500 से 2000 लगेगा और रस्म रिवाज हो जाएगा। आप लोग कंडे बेचोगे तो लाखों बिक जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles