BJP के इस विधायक ने सोनिया गांधी को बताया ‘विषकन्या’, दर्ज होगी F.I.R

BJP के इस विधायक ने सोनिया गांधी को बताया ‘विषकन्या’, दर्ज होगी F.I.R

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीले सांप जैसा कहा था। जिसको सियासी बंवडर शुरू हुआ। बाद में विरोध बढ़ने पर खरगे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह उन्होंने पीएम मोदी के लिए नहीं बल्कि बीजेपी की विचारधारा के लिए कहा था।

खरगे के इस आपत्तिजनक बयान से तिलमिला कर भाजपा के एक विधायक ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कह दिया। कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी को विषकन्या कहा। उनका यह संबोधन खरगे द्वारा पीएम मोदी को जहरीला सांप कहे जाने का जवाब कहा जा रहा है।

दरअसल, कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कोप्पल में आयोजित एक जनसभा में सोनिया गांधी को विषकन्या कहा। जनसभा को संबोधित करते हुए बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया पीएम मोदी को मान रही है। एक समय अमरीका ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। लेकिन अब वहीं अमरीका मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाता है।

खरगे के बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, वो (खरगे) उनकी (पीएम मोदी) की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वो जहर उगलेंगे। लेकिन जिस पार्टी में आफ नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या है? सोनिया गांधी ने चीन और पाकिस्तान के साथ एजेंट के रूप में काम किया।

बता दें सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कहे जाने पर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता FIR दर्ज कराएंगे। सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी को विषकन्या कहा जा रहा है, अब इस बयान पर मोदी-शाह क्या कहेंगे ? बीजेपी के नेता हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते हैं। BJP का चाल, चरित्र, चेहरा सबके सामने है।