फोटो लेने आए फैन का शाहरुख खान ने छीना फोन, झटका हाथ, फूटा लोगों का गुस्सा

फोटो लेने आए फैन का शाहरुख खान ने छीना फोन, झटका हाथ, लोगों का फूटा गुस्सा

पठान से पूरी दुनिया में मचाने वाले किंग खान अब अपनी फिल्म डंकी और जवान को लेकर चर्चा में हैं। वहीं इस बीच किंग खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जिसपर लोग जमकर गुस्सा उतार रहे हैं। दरअसल ये वीडियो एयरपोर्ट का है। इस दौरान किंग खान ने फैन के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। एयरपोर्ट पर शाहरुख खान ने सेल्फी लेने के लिए आगे आए एक फैन का हाथ झटक दिया और गुस्से में आगे बढ़ गए।

शाहरुख जैसे ही उस आदमी का हाथ झटकते हैं, उनके बॉडीगार्ड शख्स को धक्का देकर पीछे ढकेल देते हैं। कुछ समय पहले शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख खान के फैंस और मीडिया ने उनको चारों तरफ से घेर लिया।

इसी बीच शाहरुख खान संग सेल्फी लेने के लिए एक फैन आगे बढ़ा इस पर शाहरुख उसका हाथ झटक देते हैं और फिर उसे लुक देते हैं। वहीं उनके बॉडीगार्ड शख्स को धक्का देकर पीछे ढकेल देते हैं। एक्टर के इस बिहेवियर को देख लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों का मानना है कि शाहरुख पर ‘पठान’ की कामयाबी का नशा चढ़ गया है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर जमकर गुस्सा उतार रहे हैं।