Saturday, October 19, 2024
f08c47fec0942fa0

UPSC CSE 2022 Result : इशिता किशोर ने किया टॉप, देंखे पूरी List

सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में टॉप 4 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर जारी सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता के अलावा टॉप स्थानों पर लड़कियां ही है। बेटियों की इस कामयाबी से उनके परिजनों के साथ-साथ चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को जारी यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट को आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के पूरे प्रोसेस को आप यहं जान सकते हैं।

यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

उल्लेखनीय हो कि UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

1. इशिता किशोर

2. गरिमा लोहिया

3. उमा हरति एन

4. स्मृति मिश्रा

5. मयूर हजारिका

6. गहना नव्या जेम्स

7. वसीम अहमद

8. अनिरुद्ध यादव

9. कनिका गोयल

10. राहुल श्रीवास्तव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles