रुस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन का अटैक! कई बिल्डिंग्स को पहुंचा नुकसान

रुस की राजधानी मॉस्को पर यूक्रेन का अटैक! कई बिल्डिंग्स को पहुंचा नुकसान

रूस और यूक्रेन  के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस हमले से यूक्रेन में अब तक जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। यूक्रेनी आर्मी अभी भी इस युद्ध में रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके है।

कुछ समय पहले यूक्रेन की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि उनकी आर्मी जल्द ही आक्रामक रणनीति के साथ इस युद्ध में आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने से अब तक यूक्रेनी आर्मी रक्षात्मक रणनीति के साथ इस युद्ध को लड़ रही है। पर पिछले कुछ समय में ऐसे कुछ मामले देखने को मिले हैं जिनसे लगता है कि अब यूक्रेनी आर्मी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में आज एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में रूस को आगे जाकर चिंतन करने की ज़रूरत पड़ सकती है। लंबे समय से यूक्रेन के कई शहरों पर हमला कर चुके रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) पर आज ड्रोन अटैक का मामला सामने आया। इस बात की जानकारी शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन (Sergey Sobyanin) ने दी।
आज, मंगलवार, 30 मई की सुबह मॉस्को पर हुए ड्रोन अटैक में कई बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा। हालाँकि बिल्डिंग्स को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ। मॉस्को के मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह मॉस्को में हुए ड्रोन अटैक से कई बिल्डिंग्स को नुकसान ज़रूर हुआ है, पर यह बहुत ज़यादा नहीं है। साथ ही मॉस्को के मेयर ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस ड्रोन अटैक में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई ज़्यादा घायल हुआ। रूसी मीडिया के मुताबिक इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ है।