शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, देखें वायरल तस्‍वीरें

शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, देखें वायरल तस्‍वीरें

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। धोनी के धुरंधर ने महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ शादी की है। बता दें कि सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ का चयन डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल के लिए टीम इंडिया में हो गया था, लेकिन शादी के कारण उन्‍होंने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद उनके स्‍थान पर यशस्‍वी जायसवाल को स्‍टैंडबाई प्‍लेयर के रूप में चुना गया। गायकवाड़ उत्कर्षा से शादी की फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

ruturaj-gaikwad-and-utkarsha-pawar-wedding3.jpg

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से उत्कर्षा को डेट कर रहे थे। कल तीन जून को ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। आईपीएल 2023 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के मैच के दौरान अक्‍सर उत्कर्षा गायकवाड़ को चियर करते देखी गई थीं। उत्‍कर्षा आईपीएल का फाइनल देखने भी पहुंची थीं। मैच के बाद गायकवाड़ ने खुद उत्‍कर्षा के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की थीं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्षा पवार संग महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में शादी की है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस फोटो लाइक और जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
ruturaj-gaikwad-and-utkarsha-pawar-wedding4.jpg
ज्ञात हो कि 7 जून से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। इस मैच के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया स्क्वाड में स्टैंडबाय प्‍लेयर के रूप में सिलेक्‍ट किया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी शादी के चलते नाम वापस ले लिया था। इसके बाद उनकी जगह राजस्‍थान रॉयल्‍स के सलामी बल्‍लेबाज जयासवाल को रिप्लेस किया गया।