Sunday, April 20, 2025

UP के 23 जिलों में तूफान लेकर आएगा ठंडी हवाएं, अगले 3 दिनों होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी अपने तेवर लगातार दिखा रही है। गर्मी ने यूपी के सभी जिलों में हाहाकार मचा रखा है। यूपी में इन दिनों पारा 44 से 45 डिग्री के पार चला गया है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग शाम होने का इंतजार करते हैं। गर्मी की तपिश के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। अब लोग यही जानना चाह रहे है। मानसून कब आएगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 18 जून 21 जून से यूपी के कई जिलों में मौसम में बदलाव होने वाला है। इस दौरान झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जिसके चलते देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर श्रावस्ती, बस्ती मंडल के बस्ती संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर गोरखपुर मंडल के देवरिया गोरखपुर कुशीनगर महाराजगंज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। बिपरजॉय तूफान का असर यूपी में बहुत कम देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके प्रभाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आद्रता बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है।
मौसम विभाग ने आठ जून को जानकारी दी थी। केरल में मॉनसून की दस्तक हो गई है। अब यह मॉनसून अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। यूपी में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग का कहना है। पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून 18 से 21 जून तक सक्रिय हो जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू से बचने के लिए लोग गमछे सहित ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
देवीपाटन मंडल के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कमोवेश यही स्थिति बहराइच श्रावस्ती और बलरामपुर में भी देखने को मिली है।
1. देवरिया 2. गोरखपुर3. कुशीनगर 4. महराजगंज 5. आजमगढ़ 6. बलिया 7. मऊ 8. बस्ती 9, संत कबीर नगर 10. सिद्धार्थनगर 11. बहराइच 12 गोंडा 13. बलरामपुर 14. श्रावस्ती 15. अयोध्या 16. अम्बेडकर नगर 17. सुलतानपुर 18. अमेठी 19. बाराबंकी 20. चंदौली 21. गाजीपुर 22. जौनपुर 23. वाराणसी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles