Tuesday, April 1, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे इस मामले में दोषी करार, हो सकती है 25 साल तक की जेल!

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन  के बेटे हंटर बाइडन की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। गुरुवार को हंटर पर 5 साल पुराने एक मामले में आरोप तय हो गया है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि ऐसा कौनसा मामला है जिसमें हंटर पर आरोप तय हो गया है और उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल हंटर पर अवैध तरीके से बंदूक खरीदने का आरोप तय हो गया है।

5 साल पहले जब हंटर ने अवैध तरीके से बंदूक खरीदी थी, उस समय उनके ड्रग्स लेने की बात सामने आई है। हंटर पहले कई बार ऐसा करने से मुकर चुके हैं, पर गुरुवार को उन पर लगा आरोप तय हो गया है और उन्हें दोषी करार कर दिया गया है। हालांकि हंटर ने यह बात भी साफ कर दी है कि उन्होंने बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया था, पर इसके बावजूद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अवैध बंदूक रखने पर हंटर के खिलाफ 3 मामले हैं और इनमें उन्हें 25 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है।

अपने बेटे हंटर की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो के सामने भी मुश्किल खड़ी हो सकती है। हंटर के कानूनी शिकंजे में फंसने पर उनके पिता जो के 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अभियान पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles