BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को आतंकवादी कहा , राजनाथ सिंह ने जताया खेद

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को आतंकवादी कहा , पड़ी फटकार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी के एक बयान से हंगामा मच गया है। लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोलते हुए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को कई अपशब्द कहा। उनका ये बयान लोकसभा से सामने आये वीडियो में सुना जा सकता है कि वह BSP सांसद के लिए ‘उग्रवादी’ जैसे कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। एक सुर में विपक्ष के सभी नेताओं ने बिधूड़ी के इन टिप्पणियों पर आपत्ति दर्ज कराई है।

लोकसभा में बीजेपी सांसद ने दानिश अली के लिए जिस स्तर के शब्दों का इस्तेमाल किया उसके बाद संसद में हंगामा मच गया और विपक्षी नेता ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी बिधूड़ी के बयान पर खेद जताया है। वहीं, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ने बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और पूछा कि क्या पीएम मोदी अब इस बारे में कुछ कहेंगे।